

नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में इको क्लब, एनएसएस, एनसीसी एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में एनएसएस, एनसीसी एवं महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अलग-अलग किस्मों के फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधों को रोपा गया एवं छात्राओं द्वारा वायुदूत ऐप के माध्यम से रोपित पौधों की फोटो को अपलोड किया गया। नवप्रवेशित छात्राओं को वायुदूत ऐप डाउनलोड करवाया एवं महाविद्यालय की ओर से पौधे भेंट किये गये।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय में विगत एक वर्ष से एक पेड़ मां के नाम अभियान निरंतर रूप में संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय के स्टॉफ एवं छात्राओं द्वारा स्वयं के घरों में, महाविद्यालय परिसर में एवं गोद ग्राम डोंगरवाड़ा में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें रोपित पौधों की सुरक्षा एवं उचित देखभाल की जाती है एवं उसकी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय फोटो वायुदूत ऐप के माध्यम से अपलोड की जाती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है। इस अभियान के प्रति जागरूकता एवं उस पर क्रियान्वयन हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी डॉ. रागिनी सिकरवार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने, स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ जिला नोडल अधिकारी डॉ. संगीता अहिरवार, इको क्लब समिति के सदस्य डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. मनीष चंद्र चौधरी, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. आशीष सोहगौरा, डॉ. संगीता पारे, डॉ. राहुल चौहान, डॉ. प्रीति मालवीय, डॉ. कीर्ति दीक्षित, शैलेन्द्र तिवारी, रैनी राजपूत, उर्जिता, पलक, मुस्कान, मधुमिता ने अपनी सहभागिता दी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

