नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल के मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को नगर निरीक्षक कोतवाली को एक ज्ञापन सौंपकर शहर के आदमगढ़, ग्वालटोली, ईदगाह में अवैध और खुलेआम मदिरा के विक्रय मुख्य रूप से (ईदगाह एवं ग्वालटोली) एवं क्षेत्र में खुलेआम लोग सट्टा खेल रहे है और घरों छत पर यह कृत्य चल रहे है तथा अवैध जुएं के फड़ चल रहे है, जिनको तत्काल बंद कराने की मांग की। इन सभी कृत्यों से अपराध में बढ़ रहे है। क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए। मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रशासन एवं पुलिस महकमे से इन गतिविधियों पर शीघ्र कार्रवाई का निवेदन किया गया है।

