


नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से एक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना तथा नशे की लत से मुक्त कराना है। इसी क्रम में जिला नर्मदापुरम में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में अभियान के तहत विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न थानों, विद्यालयों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरण, पोस्टर प्रदर्शन, संवाद सत्र, मार्गदर्शन और शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
*प्रमुख गतिविधियाँ*
थाना इटारसी —
एकलव्य विद्यालय के छात्रों द्वारा जय स्तंभ चौक एवं रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई गई।
थाना बनखेड़ी —
स्थानीय क्षेत्र में नागरिकों के बीच नशे से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।
थाना तवा नगर —
नगर के विद्यालय में छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
थाना पचमढ़ी —
नागद्वारी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया—
आदित्य सेन द्वारा वेयरहाउस क्षेत्र में आम नागरिकों के साथ संवाद कर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
महिला थाना —
महिला अधिकारियों द्वारा आम जनता के बीच जाकर नशे से दूरी रखने की अपील की गई।
थाना डोलरिया—
वंदे मातरम स्कूल, मिसरोद में लगभग 200 बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को नशे से बचने की सलाह दी गई एवं शपथ दिलाई गई।

