
नर्मदापुरम / आज वुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया और सहायक संचालक व्ही पी गौर के मार्गदर्शन मे वन स्टाप सेटर नर्मदापुरम के द्वारा महिला बाल विकास परियोजना सिवनी मालवा में 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना PMMVY अंतर्गत नामांकन अभियान के द्वारा आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया गया।आंगनवाडी कार्यकर्ता को मिशन शक्ति अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही छत के नीचे महिलाओं को दी जाने वाली समस्त सेवाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी बताया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ, प्रभारी परियोजना अधिकारी रेखा यदुवंशी, पर्यवेक्षक चन्द्रकला, आसमां खान उपस्थित रही।

