
नर्मदापुरम / म. प्र.आजाद युवा प्रकोष्ठ ग्वालटोली के सदस्यों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती चंद्रशेखर आजाद मार्केट ग्वालटोली में मनाई गई। इस अवसर पर म. प्र. आजाद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष तुकाराम यादव यादवेश, जिलाध्यक्ष राजू मालवीय, संस्थापक सदस्य निर्मल सिंह ठाकुर, (निर्मल दादा) कपिल यादव, लखन लाल हिंन्नवार, वार्ड नं 31 के वरिष्ठ पूर्व पार्षद बालचंद पटेल, अजय यादव, भागीरथ मासाब, जितेन्द्र गौर, लखन फुल्की वाले, गणेश यादव, रुपचंद सब्जी वाले, संतोष हरियाले, सियाराम गूजर, प्रीतम डेहरिया, कमल राव चव्हाण सहित आजाद, पायल गडडा यूनियन के सदस्य, आजाद आटो यूनियन के सदस्यों के साथ ही चन्द्रशेखर आजाद मार्केट व्यापारी संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे। सभी ने चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे, वन्दे मातरम के नारे लगाए।

