
नर्मदापुरम / अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिला नर्मदापुरम द्वारा रसूलिया के संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं वार्ड में हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना की। जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि विगत दिनों इटारसी में आयोजित जिला बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि संपूर्ण मध्यभारत प्रांत में एक लाख हनुमान चालीसा केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। उसी के अंतर्गत नर्मदापुरम में यह कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष गजेंद्र राव, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव गौर, जिलामंत्री धीरज चौकसे, कन्हैया यादव, गौरी शंकर गौर, कृष्ण कुमार गौड़, ओम चौहान, आशीष अग्रवाल, रमेश ठाकुर, अज्जू पहलवान, गोविंद, रवि चौरे, मोनू चौहान आदि सम्मिलित रहे।

