
नई दिल्ली / देश की राजधानी दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न सामाजिक व महिला-सशक्तिकरण संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया। माया नारोलिया ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी रेखा दीदी का आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जो भविष्य की प्रेरणा बनेगा। भेंट के दौरान दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा का भी सानिध्य सभी को मिला।

