
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से एक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना तथा नशे की लत से मुक्त कराना है। इसी क्रम में जिला नर्मदापुरम में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में अभियान के तहत विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न थानों, विद्यालयों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरण, पोस्टर प्रदर्शन, संवाद सत्र, मार्गदर्शन और शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
*प्रमुख गतिविधियाँ*
थाना पिपरिया में थाना प्रभारी पिपरिया गिरीश त्रिपाठी द्वारा पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के संबंध में समझाइए दी गई।
थाना सोहागपुर में थाना प्रभारी सुश्री उषा मरावी द्वारा विवेकानंद हाई सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
थाना तवानगर में आम नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया।
थाना स्टेशन रोड पिपरिया में CM राइस स्कूल के छात्र- छात्राओं को नशा न करने की सलाह दी गई व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

