
नर्मदापुरम / लायंस इंटरनेशनल मेन होशंगाबाद की मासिक साधारण सभा की बैठक का आयोजन लायंस क्लब अध्यक्ष ला. निशांत फौजदार की अध्यक्षता में किया गया । साधारण सभा की बैठक में सर्वप्रथम क्लब की वार्षिक गतिविधियों के संचालन हेतु गतिविधि प्रमुख नामांकित किए गए। जिनकी अध्यक्षता में सभी गतिविधियां वर्ष भर संपन्न की जावेगी । तत्पश्चात वार्षिक इंटरनेशनल एवं डिस्ट्रिक्ट की फीस निर्धारित समय पर जमा कराए जाने एवं 1.5 के मिशन के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य संख्या बढ़ने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । बैठक में क्लब के संरक्षक एमजेएफ ला.डी. एस. दांगी, पी एमजेएफ ला. मुन्नालाल जैन, जोन चेयरपर्सन एमजेएफ एस.के.बरेले, एमजेएफ के.एस.राजपूत, क्लब सचिव ला.पवन शुक्ला, कोषाध्यक्ष ला.चंद्रशेखर शर्मा, पास्ट प्रेसिडेंट एमजेएफ ला.डॉ.जे.पी. मालवीया ला. देवेंद्र वर्मा, ला. मोहित चौकसे,एवं ला. हरिसिंह चौहान आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर डी जी अवॉर्ड सेरिमनी में क्लब को 13 अवॉर्ड मिलने पर सभी लायंस साथियों ने आपस में बधाईयों का आदान-प्रदान कर भविष्य में क्लब की गतिविधियों को ओर अधिक उत्साह से संपादित करनें का संकल्प लिया ।

