
इटारसी / विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सरला मंगल भवन में आयोजित विख्यात कथा वाचक श्री श्री 1008 युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य जी के मुखारविंद से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण कर उनका शॉल श्रीफल एवं माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया तथा युवराज स्वामी से संप्रेम भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों के आने की व्यास पीठ से खुशी व्यक्त की। उक्त अवसर पर जिला मंत्री चेतन राजपूत, विधि प्रमुख अनिल शुक्ला, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वालेचनी, नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, संतोष शर्मा, बजरंग दल नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, बजरंग दल सदस्य संदीप चौरे, राज श्रीवास, हरिशंकर राठौर, अनमोल श्रीवास, हरि सिंह राजपूत, आदित्य श्रीवास आदि उपस्थित रहे।

