
इटारसी / शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्योतिर्मय क्लासेस इटारसी द्वारा संचालित कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से रेलवे में चयनित हुए विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह आज दिनांक 24 जुलाई 2025, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से अंजुमन स्कूल गांधी ग्राउंड इटारसी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, शिक्षा जगत के विशिष्ट जनों तथा चयनित विद्यार्थियों के परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। संस्था की ओर से चयनित विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के निदेशकगण, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों द्वारा विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में उपयोगी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। “ज्योतिर्मय क्लासेस परिवार” ने समस्त नगरवासियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे इस प्रेरणास्पद कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें तथा अपने आशीर्वचनों से उन्हें नवाजें।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

