
इटारसी / भारतीय जनता पार्टी नगरमंडल इटारसी की मासिक बैठक आज न. पा. अध्यक्ष कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर राहुल चौरे ने की। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश खेल प्रकोष्ठ सहसंयोजक पीयूष शर्मा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी सुनील राठौर, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे उपस्थित थे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही “मन की बात ” कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने हेतु बूथ स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि पार्टी के समस्त कार्यक्रम बूथ स्तर तक करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पियूष शर्मा, मंडल प्रभारी सुनील राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति भदौरिया, महामंत्री शैलेंद्र दुबे सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, उपनिषद दुबे, संगीता मालवीय, अर्जुन भोला, राहुल पटेल, नगर मंत्री गौरव बड़कुर, आशा राव, हिमांशु देवहरे, राकेश अहिरवार, कोषाध्यक्ष संजय राय चौधरी, कार्यालय मंत्री प्रतीक चौरसिया, मीडिया प्रभारी श्रद्धा अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी रितु चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी मयूर मालवीय, सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक मालवीय, आईं टी सेल प्रभारी मनीष दमांड़े मन की बात प्रमुख राहुल भावसार सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं से आगामी समय में अधिक सक्रियता से कार्य करने का आग्रह किया गया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे ने किया और आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री सौरभ मेहरा ने किया।

