
इटारसी / राष्ट्रीय कवि नीरज चौधरी “नीर” ने बुधवार को पत्रकार भवन इटारसी में मान सरोवर साहित्य समिति द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में अपनी देश प्रेम की रचना “शर्म के दो आंसू” और “कैसा चल रहा दौर है” से पधारे सभी श्रोताओं और अतिथियों को भाव विभोर किया। इस कार्यक्रम के सूत्रधार गीतकार गुलाब भूमकर, पत्रकार राजेन्द्र दुबे रहे। इस कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षक महेश रायकवार, कवि आलोक शुक्ल “अनूप” ने नीरज कुमार नीर को सम्मानित कर उनकी कविताओं सराहना की और नीरज का अभिवादन किया। नीरज कुमार ‘नीर’ को शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय सूरजगंज इटारसी के शिक्षक महेश मालवीय, विनोद दुबे, विनय सोनिया, ओ.पी. तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

