
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा तहसील की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी लीना यादव शर्मा को टीम मोदी सपोर्ट्स संगठन के महिला प्रकोष्ठ से प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। आपको बताते चलें कि टीम मोदी सपोर्टस संगठन भारत सरकार एवं नीति आयोग द्वारा पंजीकृत राष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सरकार के विकास कार्यों एवं जनहित ऐसी योजनाओं को आम जनता पहुंचाना। जिसको लेकर लीना यादव शर्मा को प्रदेश महामंत्री के पद पर भरत सिंह राष्ट्रीय प्रभारी एवं संजय दुबे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अनुशंसा पर नियुक्ति प्रदान की है। इस मौके पर समाजजनों ने लीना यादव शर्मा का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। लीना यादव शर्मा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। समाज को जागरूक करेंगे। बच्चों की शिक्षा पर जोर देंगे। समाज की बुराइयों और कुप्रथाओं को दूर करने का प्रयास करेंगे एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित में किए गए हर कार्य को प्रमुखता से उठाएंगे उनके मित्रों और समाज बंधुओं ने उन्हें बधाई दी। साथ मिलकर समाजहित में काम करने का संकल्प लिया।

