
नर्मदापुरम / नर्मदांचल की श्रीमती रेखा कापसे “कुमुद” व्दारा रचित पुस्तक “अमृत ध्वनि” (छंद काव्य संग्रह) का विमोचन अतिथियों के कर कमलों से सम्पन्न। गत दिवस गीता मेरिज पैलेस में आर्चाय पं. सोमेश परसाई के मुख्यातिथ्य में तथा नित्यगोपाल कटारे, गिरि मोहन गुरु, शंकरलाल बटोही, नीतू यादव, निर्मला हंस राय के विशिष्ट आतिथ्य में अमृत ध्वनि” (छंद काव्य संग्रह) का विमोचन किया। उल्लेखनीय है यह पुस्तक साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् भोपाल द्वारा प्रथम कृति अनुदान योजना हेतु चयनित व सहयोग से प्रकाशित हुई है।

