नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से एक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना तथा नशे की लत से मुक्त कराना है। इसी क्रम में जिला नर्मदापुरम में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में अभियान के तहत विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न थानों, विद्यालयों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर, पेंटिंग, पंपलेट वितरण, पोस्टर प्रदर्शन, संवाद सत्र, मार्गदर्शन और शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
*प्रमुख गतिविधियाँ*
नर्मदापुरम में उप पुलिस अधीक्षक मोहन सारवान द्वारा शांतिनिकेतन विद्यालय नर्मदापुरम के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया व नशा न करने की शपथ दिलाई गई इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर पेंटिंग के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्परिणामों को बताया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी मालवा महेंद्र सिंह चौहान द्वारा सार्वजनिक स्थल पर आम नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई व जागरूक किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजू चौहान सोहागपुर द्वारा ज्ञान सागर सेमरी स्कूल के छात्रों को नशा न करने हेतु शपथ दिलाई गई।
थाना रामपुर गुर्रा के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक अनिल शर्मा द्वारा स्कूल के छात्र- छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।
थाना स्टेशन रोड पिपरिया में प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई व जागरूक किया गया।

