
हरदा / आज स्वदेशी जागरण मंच हरदा के तत्वावधान में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये
एवं जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट कर उन्हें जिले के सभी स्कूलो में उक्त कार्यक्रम करवाने का निर्देश निकालने का अनुरोध किया गया। जिस पर उन्होंने आदेश निकालने की सहमति दी व कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों के साथ चर्चा कर उन्हें भी स्थानीय, स्वदेशी व विदेशी वस्तु के पत्रक वितरित कर स्वदेशी का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के विस्तारक अरुण मालवीय, हरदा इकाई संयोजक त्रिलोक शर्मा, बौद्धिक प्रमुख शैलेशजी साबू व जिला संयोजक नरेन्द्र राठी उपस्थित हुए। नगर पालिका हरदा में अध्यक्ष, पार्षद व कर्मचारियों के बीच स्वदेशी वस्तु के उपयोग के विषय को जिला संयोजक नरेन्द्र राठी ने रखा व पत्रिका प्रमुख एल. एन. पाराशर ने संकल्प कराया व पत्रक शैलेश साबू व अरुण मालवीय ने वितरित किये, महिला आयाम प्रमुख योगामाया शर्मा उपस्थित रही। मॉडल स्कूल हरदा में भी स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान का आयोजन 200 छात्रों की उपस्थिति में किया गया। माँ सरस्वती की पूजा कर दीप जलाकर कार्यकम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन शाला की टीचर प्रीति ने किया, विस्तारक अरुण ने स्वदेशी गीत बच्चो से गवबाया गया । महिला आयाम प्रमुख योगमाया शर्मा ने स्वालम्बन विषय पर विचार रखे, जिला संयोजक नरेन्द्र राठी ने स्वदेशी विषय पर विचार रखे। पत्रिका प्रमुख एल एन पाराशर द्वारा स्वदेशी वस्तु के उपयोग का संकल्प कराया गया। मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल व स्वदेशी जागरण मंच के हरदा संयोजक त्रिलोक शर्मा ने आभार व्यक्त किया व पत्रक की जानकारी दी। शैलेश साबू व अरुण मालवीय द्वारा पत्रक व बच्चों को टाफी वितरित की गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

