
नर्मदापुरम / नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन परिसर में हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको के द्वारा परिसर की साफ सफाई की गई एवं पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालक अरुण शर्मा व प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे एवं उपप्राचार्य संजय गार्गव, डॉ. असरारुल ग़नी, डॉ. कमलेश शुक्ला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अंबिका राजपूत, प्रवीण मीना, रवि शंकर मिश्रा एवं पंडित रामलाल शर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन तथा राजीव गांधी महाविद्यालय भोपाल के प्राध्यापक डॉ. विजेंद्र मिश्रा एवं आनंद विहार महाविद्यालय भोपाल डॉ. नीलम मिश्रा एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित हुए।

