
नई दिल्ली / भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाउलाल वैष्णव के दुखद निधन के पश्चात मंगलवार को रेल भवन, नई दिल्ली स्थित मंत्री कक्ष में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने श्री वैष्णव से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रीमती नारोलिया ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री दाउलाल वैष्णव जी एक सरल, स्नेही और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी थे, उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

