
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के नेतृत्व में इटारसी एसडीएम कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय एस डी एम इटारसी को एक ज्ञापन सौपा। जब इस संबंध में गजानंद तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह लड़ाई हम आम जनता के लिए लड़ रहे हैं, क्योंकि लोग भाजपा सरकार में महंगाई से वैसे ही परेशान है और ऊपर से स्मार्ट मीटर के माध्यम से जो जनता को परेशान करने का सुनियोजित ढंग से एम पी ई बी के ठेकेदारों और अधिकारी कर्मचारी के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ता के बिना अनुमति जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाकर जिसके विरोध में हमने ज्ञापन एसडीम को दिया और ज्ञापन में लिखा है कि इटारसी सहित नर्मदा पुरम जिले में लगातार कुछ दिनों से देखने में आ रहा है कि स्मार्ट मीटर को विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा जबरदस्ती लोगों के घरों में , लगाया जा रहा है तथा स्मार्ट मीटर को लेकर आम जन में एक भय का वातावरण बना हुआ है। आम जनता का कहना है कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग बहुत तेज चल रही है, तो वहीं कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रकाशित किया गया कि स्मार्ट मीटर अन्य मीटर की तुलना में तेज भाग रहे हैं जिससे जनता की जेब पर और उसके बजट पर खासा असर पड़ेगा, फायदा सिर्फ ठेकेदार को होगा । जिससे आम जनता में आक्रोश के साथ-साथ भय का वातावरण भी बन गया है। साथ ही बिजली विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा यह भी कहा गया कि मानव रहित प्रणाली के लिए यह स्मार्ट मीटर कारगर होगा तो इसका आशय यह माना जाए की लाखों की संख्या में आउटसोर्स पर जो कर्मचारी हैं उनके बेरोजगार होने की पूर्ण संभावना है और सबसे बड़ा सवाल जब उपभोक्ता नहीं चाहता स्मार्ट मीटर लगवाना तो जबरदस्ती स्मार्ट मीटर क्यों लगाए जा रहे। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी और मीटर के ठेकेदार के लोग जबरदस्ती लोगों के घरों के सामने लगे मीटर को बदल रहे हैं और पिछले दिनों अन्य जिलों में देखा गया कि बंदूक की नोक पर किस प्रकार से मीटर बदलने का काम किया जा रहा है। अतः आपसे सविनय निवेदन है कि जनता को भय के वातावरण से मुक्त करने हेतु उचित कार्यवाही करें और शहर में जो एक आक्रोश पनप रहा है उसका निराकरण करें। कांग्रेस हमेशा जनता की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से लेकर विधानसभा, संसद तक लड़ने के लिए तैयार रहती है और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के साथ पूरे प्रदेश का कांग्रेस कार्यकर्ता साथ खड़ा है। अगर जनता परेशान हुई तो हम न्यायालय की शरण भी लेंगे और आंदोलन भी करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी। जिसमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी के साथ इटारसी नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश बामने, अजय शुक्ला , विजय बाबू चौधरी, लाली सलूजा, नरेश चौहान , शेख रमजान, एन एस चौहान, संतोष गुरयानी, पार्षद नारायण ठाकुर, पार्षद श्रीमती सीमा भदोरिया, पार्षद श्रीमती अंजलि कलोसिया, पार्षद कन्हैया लाल महानी, पार्षद दिलीप गोस्वामी, पार्षद अमित कापरे , पूर्व पार्षद राजेंद्र जोशी, पार्षद प्रतिनिधि राहुल वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक साहू, पार्षद प्रतिनिधि मनीष चौधरी, सेवादल नगर अध्यक्ष करण भदोरिया सेवादल जिला महामंत्री संजय धर, चंद्रकांत बहारें, नारायण गौर, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, गोल्डी चौधरी, सोनू बकोरिया, सौम्य दुबे, राहुल दुबे, दिनेश बलौरिया , यूनिस पठान, आकाश अग्रवाल, पप्पी कालोसिया, बंटी राठौर सहित कई लोग उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

