
इटारसी / गुरुवार को इटारसी की सड़कों पर एकजुकता दिखाई दी जब महेश आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने भारी बारिश के बीच नगर पालिका परिषद तक रैली निकाली और अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पुरजोर तरीके से सामने रखा। इन मांगों में समय पर वेतन का भुगतान, ठेकेदारी प्रथा का अंत और सभी कर्मचारियों का स्थायीकरण शामिल है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) रितु मेहरा ने स्वयं नीचे आकर कर्मचारियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि वह अपनी शक्तियों के अंतर्गत हर संभव प्रयास करेंगी, और ज़रूरत पड़ने पर भोपाल स्थित उच्च अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित करेंगी, ताकि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। अपने उद्बोधन में महेश आर्य ने कहा कि हमारा इतिहास हमें सिखाता है कि फूट डालो और राज करो की नीति ने हमें कमजोर किया, लेकिन आज हम यह संकल्प लेते हैं कि हम सभी कर्मचारी एकजुट रहेंगे और अपने अधिकारों के लिए अंत तक लड़ाई जारी रखेंगे। अंत में महेश आर्य ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो कर्मचारी संघ बृहद स्थर पर आंदोलन करने के लिए तैयार है और आवश्यकता पड़ने पर यह आंदोलन भोपाल स्थित जीडी कार्यालय तक भी जाएगा।

