
नर्मदापुरम / गुरुवार दिनभर एवं रात में भी बिजली जाती रही और आती रही, जबकि बारिश के पूर्व मेंटेनेंस किया जाता है और मेंटिंनेंस के चलते अलग-अलग क्षेत्र की लाइट कई घंटे बंद रही है अभी तो बारिश भी ज्यादा नहीं हो रही फिर भी दिन भर लाइट आती और जाती रही। जिससे विद्युत विभाग के मेंटेनेंस की पोल खोल कर रख दी है। मेंटेनेंस के लिए बिजली विभाग का हजारों रुपए खर्च होता है, फिर भी लाइट का इस तरह आना जाना इशारा करता है कि मेंटेनेंस किस तरह का हुआ होगा। जब लाइट जाती है इस बारे में हर कोई जानना चाहता है की लाइट कब आएगी और संबंधित अधिकारी को फोन करते हैं तो वह संबंधित अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं।

