
नर्मदापुरम / थाना पिपरिया जिला-नर्मदापुरम अप.क्र. 276/2025 धारा-318(4) बीएनएस में फरियादी संदीप चौरसिया पिता स्व. दयाशंकर चौरसिया उम्र 47 साल निवासी सांडिया रोड पिपरिया वर्तमान गोपेश्वर कालोनी हथवास पिपरिया ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट की कि दिनांक 24/7/25 को सुबह करीब 8:40 बजे मे सांडिया रोड पर पाठक जी चाल के पास लगे sbi atm में पैसे निकालने गया था जैसे ही पैसे निकालने के लिए मैने अपना एटीएम मशीन में डाला atm फस गया और लॉक हो गया वहाँ एक सफेद पेज में हेल्प लाइन नंबर इंग्लिश में 7463872480 लिख कर चिपका हुआ था। जिस पर मैंने अपने नंबर 9179400163 से फोन लगाया तो उसमे मुझे कोई भी छेडछाड़ करने से मना कर कहा की में दो लोगों को मदद के लिए भेजता हूँ और दो लड़के मेरे पास आकर खड़े हो गए फिर वो फ़ोन वाले लड़के ने कहा कि अब आप इंटर बटन दबा कर 3 बार अपना पिन दबाओ तो पास खड़े लड़के ने मेरा पिन देख लिया और जब atm बाहर नहीं निकला तो उस लड़के ने कहा की अब आप माता मंदिर के पास रेलवे ब्रिज जाओ वहा pnb बैंक का गार्ड होगा उससे चाबी लेकर आओ तब तुम्हारा atm निकल आएगा, जैसे ही में माता मंदिर पंहुंचा तो देखा वहा कोई atm नहीं था थोड़ी देर बाद मेरे मोबाइल पर atm से पैसे withdral के मैसेज आए और मेरे अकाउंट 903610110001604 से शोभापुर ब्रांच से 25 हजार रूपए निकल गए। फिर थोड़ी देर बाद करीब 9:30 पर मुझे फिर मैसेज आया की ss mart से 420 रूपए की शॉपिंग का मैसेज आया, मैंने वापस जाकर देखा तो वो लड़के वहां नहीं थे और मेरा कार्ड भी वहा नहीं था और जब वापस उसी नंबर पर फोन किया तो वह नंबर भी बंद था उस फोन वाले और उसके साथियों ने मेरे साथ फ्राड किया है। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में आरोपियो की एटीएम फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बरामद सामान — 2 लाख कीमत की कार 15 हजार नगद, 12 एटीएम कार्ड, एक फेबीक्युक, एक की पेड मोबाईल।
गिरफ्तार आरोपी 01. अविनाश पिता उदय सिंह जाति भूमिहार ब्राम्हण उम्र 35 साल निवासी उत्तर रामा थान विजा सराय जिला गया (बिहार), 02. सूरज पिता विनय सिंह जाति भूमिहार ब्राम्हण उम्र 26 साल निवासी ग्राम दोहारी मुबाकस्चक जिला गया (बिहार), 03. प्रेमशंकर उर्फ राजेश पिता उमाशंकर सिह जाति भूमिहार ब्राम्हण उम्र 28 साल निवासी महाराज बीघा थान खिजाय सराय जिला गया (बिहार), 04. धर्मेन्द्र पिता अरविन्द जाति भूमिहार ब्राम्हण उम्र 21 साल निवासी महाराज बीघा थान स्विजाय सराय जिला गया (बिहार)। उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर (कोतवाली नर्मदापुरम) सउनि आशीष तिरोलिया, प्र.आर. योगेश यादव, आर. संदीप यदुवंशी (सायबर सेल), आर. चालक नीलेश रघुवंशी (थाना कोतवाली से) आर. अजमेश चन्द्रोल, आर. हरीश, आर. अविनाश राजपूत, आर. अविनाशी हारोडे, आर. गजेन्द्र डोगरे की रही।

