


नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से एक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना तथा नशे की लत से मुक्त कराना है। इसी क्रम में जिला नर्मदापुरम में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में अभियान के अंतर्गत जागरूक करने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन रक्षित केंद्र नर्मदापुरम में किया गया । मैराथन में 400 छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया । मैराथन को उप पुलिस अधीक्षक मोहन सारवान द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया जो की मुख्य चौराहे मीनाक्षी से होते हुए, मीना बाजार, सब्जी बाजार से रक्षित केंद्र नर्मदापुरम में समाप्त हुई । नशे से दूरी है जरूरी मैराथन में सर्वाइट, सेमी रिटर्न, शांतिनिकेतन, सेंट पॉल, केम्पियन, एनसीसी, शासकीय कन्या शाला विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । इसके अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक मोहन सारवान द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई गई व जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मोहन सारवान, थाना प्रभारी कोतवाली सुश्री कंचन ठाकुर, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री वंदना रघुवंशी, कोच रोशनी सोनकर, ऑस्कर एरिन, पवन कुमार आरती शर्मा, महेंद्र पचलानिया, विनोद साहू , वैशाली तिवारी, गुरदीप सिंह, रिजु, बख्तावर खान उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त होम साइंस महाविद्यालय नर्मदापुरम की छात्राओं द्वारा सुंदर रंगोली के जरिए नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एवं छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

