
नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं पुलिस विभाग संयुक्त तत्वावधान में ’नशे से दूरी है ज़रूरी’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं रचनात्मक माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था। कुल 18 छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, आत्मविवेक एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूरी जैसे विषयों को रंगों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, संदेश की अभिव्यक्ति, रंग संयोजन एवं प्रस्तुति की स्पष्टता के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. भारती दुबे, डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ. रागिनी सिकरवार एवं डॉ. विजया देवास्कर ने निर्णायक के दायित्वों का निर्वहन किया। राधिका राजोरिया को प्रथम स्थान, दुर्गा अहिरवार को द्वितीय स्थान एवं वर्षा यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, वहीं प्रेरणा पाल एवं अर्चना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी कार्यालय के समन्वयक मोहन सारवान द्वारा सभी उपस्थित एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्राओं एवं स्टाफ को नशा से दूर रहने एवं समाज को जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने, पूजा गोस्वामी, डॉ. श्रीकांत दुबे, डॉ. रष्मि श्रीवास्तव, डॉ. कीर्ति दीक्षित, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. रफीक अली, पुलिस विभाग से आलोक पांडे, संदीप यदुवंशी, बंटी चौहान, रंजीत गोखले एवं महाविद्यालयीन स्टाफ, नवप्रवेषित छात्राएं उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

