
नर्मदापुरम / नगर पालिका का अड़ियलपन रवैया इन दिनों देखने को मिल रहा है कि शहर में कई दिनों से अंधेरा होने के 1 घंटे पूर्व ही स्ट्रीट लाइट जला दी जाती और कई बार प्रातः 8:00 बजे के बाद भी लाइट जलती रहती है, जिससे नगर पालिका का बिजली का बिल व्यर्थ बढ़ता है। इस संबंध में हमने नगर पालिका सीएमओ से बात की तो उन्होंने कहा दिखवाते और फोन काट दिया, शायद उनको अपने विभाग की शिकायतें सुनने की आदत नहीं है और तो और शहर के कई एरिया में स्ट्रीट लाइट दिन भर जलती रहती जिसकी सूचना उन्हें पूर्व में दी जा चुकी है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है । जब संबंधित विद्युत अधिकारी को भी इसकी सूचना दी गई है तो उनका कहना है कि पंप ऑपरेटर लाइट चालू बंद करते हैं जिससे मैं भी परेशान हूं।
इनका कहना..
स्ट्रीट लाइट पंप ऑपरेटर जलाते हैं और बंद करते हैं।
दीक्षा तिवारी, उपयंत्री, विद्युत विभाग, नगर पालिका, नर्मदापुरम।
हम दिखवाते हैं…
सी एम ओ, हेमेश्वरी पटले, नगर पालिका नर्मदा पुरम।

