
नर्मदापुरम / नगरपालिका द्वारा बारिश के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे और सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा रहा है। हांका दल ने नगर के चारों दिशाओं से ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश होने वाली सभी सड़कों पर नाके बंदी कर पशुओं को नगर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को हांका दल द्वारा विवेकानंद घाट, सर्किट हाउस चौराहा, आईटीआई रोड, कोठी बाजार, कलेक्टर गेट, पीपल चौक से 37 मवेशियों को पकड़ कर बाईखेड़ी की गौ शाला शिफ्ट किया। आज एक पशु पालकों पर 500 रुपए जुर्माना किया गया है। जिन्होंने अपने पशु को बेसहारा छोड़ दिया था।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के पशु मालिकों से आग्रह किया है वे अपने पशुओं को घर पर ही बांधकर रखें। यहां वहां छोड़ देने से वे सड़क पर घूमते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

