नर्मदापुरम / साल भर किक्रेट खेला फिर भी जयजीत के 76% आये। जयजीत हरफनमौला है खेल के साथ साथ पढ़ाई मे भी अच्छे प्रर्दशन के साथ bpse 1st year में 76% आए है । लक्ष्मीपति बंसल कालेज के छात्र जयजीत ने पहले भी राष्ट्रीय किक्रेट प्रतियोगिता चंडीगढ और हैदराबाद में नर्मदापुरम का नाम रोशन किया है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय मैदान रंगशाला में आयोजित इंटरनेशनल किक्रेट टूर्नामेंट KPL के सेमीफाइनल में मेन आफ दा मैच रहे और नर्मदापुरम को गौरवान्वित किया है । जयजीत एक अच्छे किक्रेटर है । पटना में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में म. प्र. का प्रतिनिधित्व किया है। ndca के खिलाड़ी है और 5 डिवीजन खेले है । अभी हाल में द्रविड पादुकोण स्पोर्ट्स सेंटर आफ एक्सीलेंस बैंगलोर में क्रिकेट का अभ्यास कर रहे है। परिवार/ मित्र जयजीत की सफलता पर गौरवान्वित है । वनस्थली शाला परिवार छात्र की सफलता पर उन्हें बधाई देता है व उनके उज्वल भविष्य की कामना करता है । जयजीत मध्यस्थता जज उपभोक्ता फोरम आयोग अंजली मिश्रा व समाजसेवी एडव्होकेट अमित गुप्ता के सुपुत्र हैं वे एक उभरते हुए किक्रेटर व प्रतिभावान छात्र हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

