
नर्मदापुरम / इटारसी में नजूल भूमि सीट नंबर 13, प्लाट नंबर 57-58 रकबा 11836 वर्गफीट भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। नजूल की इस भूमि की लीज 31 मार्च 1995 को समाप्त हो चुकी है। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा म.प्र. के मंत्री कन्हैयालाल कन्नू रैकवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक लिखित शिकायत में बताया कि टाउनकंट्री प्लानिंग विभाग यहां सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मास्टर प्लान घोषित कर चुका है वहीं मास्टर प्लान के नियमों की अव्हेलना कर यहां बीच सड़क पर विशाल काम्पलेक्स का निर्माण नजूल की भूमि पर किया जा रहा है। शिकायत के बावजूद नजूल अधिकारी ने आज तक इस दिशा में जांच कर कार्यवाही नहीं की है। पहली लाइन से नौवमीं लाइन होकर यह रास्ता सीधा सब्जी मंडी जाता है और सब्जी मंडी से गर्ल्स कॉलेज और वायस कॉलेज जाता है। हजारों नागरिकों का आवागमन जिस रोड पर होता है उस रोड के बीचो बीच नौवी लाइन में नियम कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्माण किया जा रहा है जिससे आम नागरिकों में रोष व्याप्त है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

