
नर्मदापुरम / विकास खंड माखननगर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर सखी अभियान अंतर्गत ग्राम गूजरवाड़ा में हरियाली यात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ एवं बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल, विकास खंड समन्वय नरेंद्र देशमुख , गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव, सचिव मनोज परसाई, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, रामकुमार दभाड़िया, सरपंच प्रताप यादव, जनपद सदस्य भगवानदास यादव, हरिनारायण यादव, वीरेंद्र यादव मानागांव, रुपेश यादव सतीश यादव कोटगांव, गैंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, पूनमचंद अहिरवार, सुनील विछैले, नवांकुर संस्था उपाध्यक्ष रीता यादव, यशोदा यादव, चंद्रमोहन यादव एवं नवांकुर सखी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

