
नर्मदापुरम / म्यूजिक मेनिया सोसायटी फॉर सोशल एंड कल्चरल वेलफेयर के तत्वाधान में म्यूजिक जोन द्वारा संगीतमय नगमे की प्रस्तुति रविवार को आयोजित की जाएगी। मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के मौके पर आया सावन झूम के की तर्ज पर रवि के नगमे प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा. सीता शरण शर्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भवानी शंकर शर्मा करेंगे । विशेष अतिथि राजेश भट्ट आकाशवाणी कार्यक्रम प्रमुख भोपाल एवं पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा और राकेश फौजदार रहेंगे। कार्यक्रम 27 जुलाई रविवार को 1 बजे से एन ई एस सभागृह में आयोजित होगा। मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

