
नर्मदापुरम / लाजपत ऑडिटोरियम नई दिल्ली के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में डॉ. प्रताप सिंह वर्मा को अटल राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर अतिथि अशोक ध्यानचंद अर्जुन अवार्डी ने अटल बैच लगाकर उन्हें राष्ट्रीय सम्मान पत्र सौंपा। यह सम्मान उन्हें मध्य प्रदेश में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में अग्रणी कार्यो के लिए दिया गया। इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी, चित्रेश शर्मा नेशनल गेम कोच स्विमिंग एवं अंतराष्ट्रीय तैराकी प्रशिक्षक, डॉ. केशव पांडेय जनसंपर्क अधिकारी, श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर रानी अवंती हायर सेकंडरी स्कूल एवं लाइफ लाइन संस्था के सभी सदस्यों और स्टाफ में उन्हें बधाई दी है।


