
नर्मदापुरम / मित्रता सेवा और सद्भावना हेतु क्लब के उद्देश्यों को लेकर पूर्व अध्यक्ष वंदना समैया ने स्टेप अप लीड बाय एग्जांपल थीम के लिए अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल को कालर पहनाकर शपथ दिलाई। सचिव स्वाति जैन, उपाध्यक्ष नीरजा फौजदार, आइसो सीमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष, प्रीति मालवीय, एडिटर अंजू गुप्ता,ने शपथ ली। इनरब्हील प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉक्टर ममता सिंह चौहान, अंशु अग्रवाल, रितु जैन, संगीता गुप्ता, नीता जैन, अर्चना सिघई, भावना चावरा, मऊ चौधरी, निधि जैन, विजेता दुबे किरण विश्वकर्मा, प्रीति जैन, ने नई- कार्यकारिणी को बधाई दी और सेवा पथ पर साथ चलने का संकल्प लिया।

