
नर्मदापुरम / माखन नगर रोड स्थित वैदिक बिहार कॉलोनी फेस 1 में फौज़ी बृजेश सिंह ठाकुर के मकान के सामने अतिक्रमण की शिकायत नगर पालिका में सरोज मालवीय द्वारा की गई थी, जो की वैदिक विहार कॉलोनी में ही रहती हैं। सरोज मालवीय की शिकायत पर फौजी बृजेश सिंह ठाकुर के मकान के सामने किया हुआ अतिक्रमण तोड़ दिया गया था। फौजी बृजेश सिंह ठाकुर ने भी नगर पालिका में कॉलोनी के अन्य मकान और सरोज मालवीय के मकान के सामने अतिक्रमण को लेकर आवेदन दिया था कि कॉलोनी में जहां भी मकान के सामने रोड़ पर अतिक्रमण हो जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है उन अतिक्रमण को भी हटाया जाए। शुक्रवार को नगर पालिका ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जे सी बी से सरोज मालवीय के मकान के सामने से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नगर पालिका में फौजी बृजेश सिंह ठाकुर ने नगर पालिका में शिकायत की थी जिस पर यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।

