
नर्मदापुरम / आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा शहीद स्मारक ब्यावरा में शहीद विजय शंकर दुबे के समाधी स्थल पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर शहीदों को याद किया गया। प्रदेश महासचिव फैज़ान उल हक़ ने बताया भारत माता के वीर सपूतो के साहस और पराक्रम की बदौलत हमारे देश ने शत्रुओ पर विजय प्राप्त की थी। प्रदेश सचिव गुलाम मुस्तफ़ा और आयुष्मान अवस्थी ने बताया ये अवसर राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रण है 60 दिनों से अधिक चले युद्ध मे हमारे पराक्रमी सेनिको ने तिरंगा फहराया शौर्य और बलिदान की अमरगाथा यह हम सबके के लिए गौरव का उत्सव है। कार्यक्रम में फैज़ान उल हक़, राजेंद्र दोहरे, गुलाम मुस्तफ़ा, आयुष्मान अवस्थी, सिराज खान, राहुल शर्मा, मोहित दुबे, भगवान दास मीना, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

