
नर्मदापुरम / एक पहल संस्था द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा कल रविवार को प्रातः 11 बजे सेठानी घाट से जल भरकर टपकेश्वर महादेव तहसील बुधनी ग्राम बांया के लिए रवाना होगी। यात्रा संयोजक एवं एक पहल संस्था के अध्यक्ष सत्या चौहान ने बताया कि यह यात्रा का सातवां वर्ष है, जिसमें सम्मिलित होने के लिए बाहर से एक पहल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कश्यप एवं बजरंग सेना से राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया नई दिल्ली से पधार रहे हैं। सभी यात्री मां नर्मदा जी का जल कावड़ में लेकर भगवान टपकेश्वर महादेव जी का जल अभिषेक करेंगे।

