नर्मदापुरम / आज बजरंग दल मध्य भारत प्रांत की पूंछ स्थित बूढ़े बाबा अमरनाथ यात्रा में बाबा बूढ़े अमरनाथ चट्टानी के जलाभिषेक हेतु बजरंग दल मध्य भारत प्रांत की प्रांत समिति नर्मदापुर आकर मां नर्मदा तट सेठानी घाट पर दर्शन पूजन कर मां नर्मदा जल संग्रहित कर मां नर्मदा के जल से बजरंगी बाबा चट्टानी का जलाभिषेक करेंगे । बजरंग दल मध्य भारत प्रांत के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी, प्रांत सह संयोजक लोकेंद्र मालवीय, प्रान्त सह धर्माचार संपर्क प्रमुख शिव राठौर, भोपाल विभाग मंत्री शर्मा, विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत एवं सभी कार्यकर्ताओं को नर्मदापुर जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे, जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, जिला संयोजक नितिन मेसकर, सिवनी मालवा नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर सह समरसता प्रमुख बलराम विश्वकर्मा आदि ने तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

