
नर्मदापुरम / तवानगर में चल रही है श्रीमद भागवत कथा के षष्ठम दिवस में बिलासपुर से पहुंचे युवा कथा वाचक आचार्य अविनाश तिवारी ने रास पंचाध्याई के माध्यम से श्रोताओं को बताया कि परमात्मा ने गोपियों के संग रास इसलिए रचाया कि गोपी रूपी जीवात्मा का परमात्मा में मिलन हो जाए। रास के माध्यम से परमात्मा ने काम को परास्त कर यहां शिक्षा दी कि परमात्मा के भक्तों को काम अपने वशीभूत नहीं कर सकता। अंतिम कथा की रूप में कृष्ण रुक्मणि विवाह की कथा सुनाई। कथा में बड़ी संख्या में तवानगर के महिला और पुरुष के संग आस पास के गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में लाभ ले रहे है। कथा के दौरान सर्व धर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष बशारत खान, वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार रोहित नागे ने व्यास पीठ पर कथा वाचक पंडित अविनाश तिवारी का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर इटारसी की गायिका वर्षा चोरे ने सुंदर भजन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

