
नर्मदापुरम / बोद्धिक दिव्यांगों के लिए संचालित डॉ. ऐनी बेसेंट विशेष विद्यालय/ आवासीय प्रशिक्षण छात्रावास में पंजीयन दिव्यांग छात्र छात्राओं को संस्था के प्रशिक्षक द्वारा राखी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। दिव्यांग छात्रों द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर राखी बनाई जा रही है। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को एक बार बताया जाता है कि किस तरह से राखी बनाना है फिर वह आगे होकर राखियां बनाते हैं।

