
नर्मदापुरम / शहर में बारिश शुरू होते ही नगर पालिका और कॉलोनाइजर की पोल खुल गई है। शहर की कई कॉलोनी है जहां पर बरसात का पानी निकलने की व्यवस्था नहीं होने से बैक वॉटर लोगों के घरों के अंदर पहुंच गया है और जीव जंतु भी बाहर निकल आए हैं । इससे वे परेशान हैं और रखवाली कर रहे हैं। कई घरों में पानी घुस गया है । लोगों का निकलना मुश्किल है । वहीं शहर के कई क्षेत्रों में नाले की सफाई नहीं होने से भी रोड पर पानी आ गया है। नंद विहार कॉलोनी में रहवासी इन दिनों बारिश के पानी से परेशान हो गए हैं। कॉलोनाइजर ने ध्यान नहीं दिया । नाले का बैक वॉटर घरों में घुस रहा है जिससे रहवासी परेशान हैं । इसको लेकर लोगों ने हर जगह शिकायत की कमिश्नर को भी आवेदन दिया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया । अब तेज बारिश से लोगों के मेन गेट के अंदर तक पानी घुस गया है जिससे वे भी परेशान हो रहे हैं। कमर कमर तक पानी से बाइक ले जा रहे हैं वहीं पूरी गली जलमग्न हो गई है । पहले नालों की व्यवस्था नहीं करने से पानी निकासी नहीं हो रही है । समय समय पर इसकी शिकायत रहवासी करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं देते। वहीं हर साल बारिश में ऐसा ही हाल होता है।नंद विहार कालोनी फेस 2 में नाले का बैकवाटर 80 प्रतिशत तक घरों के अंदर आ जाता है। लोगों का कहना है कि अब बारिश में दिक्कत हो रही है। मुख्य गेट तक पानी घुस गया है निकलना मुश्किल हो रहा है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

