
इटारसी / हरियाली अमावस्या के अवसर पर विधायक वृक्ष मित्र योजना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गरीबी लाइन पार्क, जाटव मोहल्ला, कावेरी स्टेट पार्क एवं अंबेडकर नगर में दर्जनों पौधे रोपे गए। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना रहा। पार्षद मनजीत कलसिया, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश रैकवार, कोषाध्यक्ष मिथलेश गोस्वामी उपस्थित रहे। जागृति भदौरिया (महिला मोर्चा अध्यक्ष) एवं हेमलता कदम (महामंत्री) ने नेतृत्व किया। बूथ अध्यक्ष सचिन प्रधान, आशीष मधिक, माधव सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। साथ ही करण वरगले, साधना दुबे, कपिल जादव, मोनिश तोमर, गुलाब बरगले, प्रमोद पाल, आरडी रघुवंशी, जुन्नु पांडे, पगारे, डीके शर्मा, प्रदीप जायसवाल समेत सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सराहनीय रही। मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मनजीत कलसिया ने कहा “हर पौधा जीवन है, इसकी रक्षा जरूरी है।” मनीष ठाकुर ने कहा “हरियाली अमावस्या प्रकृति से प्रेम और संरक्षण का पर्व है।” कार्यक्रम जनभागीदारी से सफल रहा और नागरिकों ने पौधों को सुरक्षित रखने का वचन लिया। सभी ने कहा हरियाली ही जीवन है आइए, पेड़ लगाएं और पर्यावरण बचाने की थीम सभी को अपनाना चाहिए।

