नर्मदापुरम / नगर पालिका ने कोठी बाजर स्थित फूलवती जायसवाल कन्या पाठशाला की बिल्डिंग को जर्ज़र होने के कारण गिरा दिया। इस विषय में कोठी बाजार निवासी राजेश रबूदा ने बताया कि ये भूमि नगरपालिका की थी एवं इस भूमि पर भवन का निर्माण जायसवाल परिवार द्वारा कराया गया था। तत्कालीन पार्षद स्वर्गीय प्रेमनारायण रबूदा एवं स्वर्गीय श्रीमती दुलारी रबूदा को ये प्रस्ताव जायसवाल परिवार द्वारा दिया गया था, जिसे नगरपालिका द्वारा स्वीकार किया गया था। उन दिनों नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय श्री श्रीराम राठौर थे। इस भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तत्कालीन पार्षद श्रीमती दुलारी रबूदा द्वारा किया गया था।

