
इटारसी / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इटारसी नगर एवं ग्रामीण प्रखंड का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग उत्साहपूर्वक एवं अनुशासन के साथ श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्री राम दरबार पर मल्यार्पण करके व संगठन की रीति ॐ का उच्चारण एवं विजय महामंत्र के द्वारा की गई। मंचासीन वक्ताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया । अभ्यास वर्ग में नगर व ग्रामीण से वार्ड समिति बस्ती समिति एवं खंड समिति के लोग शामिल रहे । इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्ययोजना और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। आत्मरक्षा, प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों पर भी मार्गदर्शन दिया गया । मुख्य वक्ता प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु सदैव सजग रहना चाहिए। संगठन के अभ्यास वर्गों से ही विचार स्पष्ट होते हैं और कर्तव्यबोध जागृत होता है। ऐसे वर्गों के द्वारा युवा कार्यकर्ताओं के जीवन में दिशा और उद्देश्य के भाव प्रकट होते हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे ने कहा कि वर्तमान में हिंदू समाज के समक्ष अनेक सामाजिक और वैचारिक चुनौतियाँ हैं। ऐसे में संगठित, अनुशासित और राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता ही समाज का मार्गदर्शन कर सकते हैं। जिला विशेष संपर्क प्रमुख अनिल शुक्ला ने कहा कि अभ्यास वर्ग केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं बल्कि यह चरित्र निर्माण और संघर्ष की तैयारी का केंद्र है। जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ता अपने आचरण और सेवा से समाज को दिशा दें। बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेषकर ने संगठन की स्थापना एवं रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया। इटारसी प्रखंड उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने बताया कि संगठन का कार्य सुचारू रूप से चले एवं कार्य की समझदारी भी बढ़े, इस नाते प्रशिक्षण परम आवश्यक है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति आत्मसात करने को कहा। संचालन वर्ग प्रभारी नगर मंत्री यश शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सह मंत्री सनूप यदुवंशी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, गौरक्षा प्रमुख त्रिवेंद्र चंदेले, सह मंत्री इंदर मेहरा, नर्मदापुरम नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, सिवनी मालवा नगर मंत्री सुशील गौहर, बलराम विश्वकर्मा, राज श्रीवास, आदित्य श्रीवास, घनश्याम बौरासी, अशोक साकल्ले, अनमोल श्रीवास, चंदन भाट, संतोष उइके, जमनाप्रसाद धुर्वे, हेमराज कहार, अनुभव सिंह राठौर, संजय प्रधान, रोहित प्रजापति, मनीष प्रजापति, विजय चौहान, मोहन यादव, महेश , यश तिवारी, राजेश राठौर, आकाश अमरोही, जतिन पटवा, योगेश दुंदुभी, संजय लौवंशी, निखिल ठाकुर, गणेशराम पचलानिया, प्रिंस मेहरा, यश पटवा, विवेक नामदेव, प्रीतम सिंह, रोहन जाटव एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का समापन नगर संयोजक संदीप यदुवंशी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। अंत में “वंदेमातरम्” और “जय श्रीराम” के घोष के साथ वातावरण संगठनात्मक ऊर्जा से गूंज उठा।

