
नर्मदापुरम / हरदा में करणी सेना के आंदोलन में सर्व समाज के लोगों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों और प्रशासन के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर आमरण आमरण अनशन भूख हड़ताल करेंगे रोहित सिंह पवार। विगत दिवस हरदा में हरदा प्रशासन द्वारा बर्बरता करते हुए लाठी चार्ज कर आमजन को चोट पहुंचाई गई एवं साथ ही गाड़ियों का नुकसान किया। इससे आहत होकर करणी सेना के नगर अध्यक्ष रोहित सिंह पवार लकी द्वारा आईजी पुलिस एवं राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौपा था कि 5 दिन के भीतर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करें, कार्यवाही न होने से आहत होकर श्री पवार द्वारा आमरण अनशन हड़ताल मंगलवार से किया जाएगा। इसमें सभी समाजों का सहयोग श्री पवार को मिल रहा है। साथ ही श्री पवार ने बताया कि जब तक के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती तब तक मेरी वह हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर संतोष तोमर वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ समाजसेवी शिवमंगल सिंह चौहान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

