नर्मदापुरम / दिनांक 26 जुलाई 2025 को नर्मदापुरम योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में निजी गार्डन में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन योगासन भारत के नीति निर्देशानुसार किया गया। जिसमे विभिन्न आयु वर्ग के 40 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने दीप प्रज्वलन कर किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगाचार्य रघुवीर सिंह राजपूत ने कहा एसोशिएशन योग के क्षेत्र में बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए कार्य कर रहा है । इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। योग को खेल के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। खेलों इंडिया एवं एशियन गेम्स में खेल में भी योग को खेल के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही एशियन गेम्स में प्रतिनिधित्व करने पर खिलाड़ियों शासकीय सेवा में आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती माया नारोलिया ने कहा योग के माध्यम से आप अपनी आर्थिक व्यवस्था भी कर सकते हैं, क्योंकि अभी आने वाले समय में स्कूल एवं कॉलेजों में एक विषयों का पढ़ाया जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को बढ़ावा दिया योग के क्षेत्र में जो संस्थाएं कार्य कर रही हैं जो बच्चे प्रतिदिन योगासन करते हैं, उससे ऐसा लगता है कि हमारा आने वाला समय 2047 तक विकसित भारत एवं विश्व गुरु बनाने के लिए आप सबके सहयोग से एक कदम हम अपना बढ़ा रहे हैं । समापन अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरन शर्मा ने कहा योग हमारे राष्ट्र एवं संस्कृति की सबसे पुरानी विधा है। योग, मन बुद्धि और चित्त को ठीक करता है और अहंकार को नियंत्रण में रखता है। इसलिए योग हर खेल से अलग है योग ऐसा खेल है जो समाज के हर उम्र के व्यक्ति को हर व्यक्तियों को करना चाहिए। योग प्रतियोगिता में आपका चयन हो या ना हो लेकिन आप निरोग जरूर रहेंगे, पहला सुख निरोगी काया है जो आपके जीवन भर काम आएगी है। कार्यक्रम का संचालन आर्य देवराज सिंह राजपूत ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. दीपक जैन एवं निर्णायक दीपाली चौकसे, वर्तिका राठोर , वैशाली मालवीय, रेफरी हर्षा मालवीय, प्रगति सैनी रहे। पार्षद (वार्ड क्र. 31) नरेंद्र पटेल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजीत सिंह राजपूत, योगेंद्र सिंह राजपूत, विवेक वर्मा , बालमुकुंद पटेल, मोहर सिंह हिंडोलिया, सुनील सिंह, आयुष गौर, अंबर सेठा, अतुल सिंह, मुकेश मालवीय, अनुभव राहुल, गौरव यादव, पवन राजपूत, अर्पित गौर, सिद्धार्थ पाठक, अभिषेक राजपूत उपस्थित रहे।
*परिणाम*
परंपरागत योगासन में बालिका 10 से 14 आयु वर्ग में प्रथम अग्रिमा बामने द्वितीय भूमि उके, तृतीय परी हिंडोलिया । 14 से 18 आयु वर्ग में प्रथम चित्रांक्षी युवने, द्वितीय अनुष्का सराठे, तृतीय रिद्धिमा गोस्वामी । बालिका 18 से 28 आयु वर्ग में प्रथम सृष्टि जैन, द्वितीय रत्न चोरे, तृतीय अदिति बिले महिला 28 से 35 सीनियर ए ऋतु राय, सीनियर बी 35 से 55 प्रथम सर्वजीत कौर, द्वितीय नमिता गौर तृतीय संजू, बालिका वर्ग आर्टिस्टिक सिंगल रिद्धिमा गोस्वामी प्रथम, बालिका जूनियर प्रथम अग्रिमा बामने , द्वितीय भूमि उके, सुपाइन में परी हिन्डोलिया प्रथम । सीनियर में ट्विस्टिंग इवेंट में प्रथम सृष्टि जैन द्वितीय रितिका मालवी । फारवर्ड वेंडिंग प्रथम डिंपल राठौर , सीनियर में सुपिन, प्रतिथि, मालवीय प्रथम। बालक 10 से 14 आयु वर्ग प्रथम दीपांशु बारंगे , द्वितीय हर्ष अमझरे, तृतीय लोकेंद्र बारंगे। 14 से 18 वर्ष प्रथम तनिश चोरे, द्वितीय यशवंत यदुवंशी, तृतीया तेजस शूरमा। 18 से 28 वर्ष में प्रथम स्थान अमित धाकड़, आर्टिस्टिक सिंगल में तनिष्क गौर प्रथम स्थान आर्टिस्टिक जोड़ी आदित्य तनिष्क प्रथम। बैक बेंडिंग में प्रथम आदित्य द्वितीय वैभव। सुपिन जूनियर अभिमन्यु प्रथम यशवंत, द्वितीय सीनियर । हैंड बैलेंस अंबर यादव प्रथम फारवर्ड बेंडिंग अमित धाकड़ प्रथम ट्रुस्टिंग आदित्य पुरोहित प्रथम रहे।

