नर्मदापुरम / श्रावण मास में प्रतिदिन मंदिर में अभिषेक का आयोजन एवं महिला मण्डल द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भजनों कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी तारतम्य में हरियाली तीज पर महिलाओं द्धारा सौभाग्य की रक्षा एवं वृद्धि के लिए सौभाग्य सामग्री बाट कर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में सुधा गुप्ता, संजना रघुवंशी, अनुपमा चौधरी, रेखा कुशवाहा, लता चौरे, शोभा पीपले, प्रभा पीपले, प्रियंका पचोरी, जयश्री पगारे, अनिता मनोरे, अनिता मालवीय, ललिता साहू, शकुन दुबे, ज्योति सराठे, रंजीता साहू, कमला दशोरे, शकुन सराठे, उमा मालवीय, शशि पटेल एवं अन्य महिलाए उपस्थित थी।

