

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा शहरी क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के पास विद्युत बिल जमा करने का काउंटर है, जिस पर विद्युत बिल जमा करने वालों की लाइन लगी है और सावन का महीना चल रहा है और बारिश भी हो रही है लेकिन इन उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग द्वारा कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उपभोक्ता बरसते पानी में लाइन में लगकर बिल जमा करने को मजबूर हैं। यहां कोई टीन शेड तक की व्यवस्था नहीं की गई है और गर्मी में भी भीषण गर्मी के दौरान लाइन में लगकर खुले आकाश के नीचे बिजली उपभोक्ता अपना बिल जमा करते हैं। जबकि चंद कदम की दूरी पर ही विद्युत विभाग इंजीनियर दीपक मिश्रा भी बैठते हैं उनका भी ध्यान इस ओर नहीं जाता है। आज 28 जुलाई को विद्युत बिल जमा करने की आखिरी दिन था, जिस वजह से बिल जमा करने वालों की संख्या भी अधिक थी।

