नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपमहाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। नगर में स्मार्ट मीटर घरों में लगाए गए हैं, जिससे अधिक मात्रा में रीडिंग आ रही हैं और बिल भी अधिक मात्रा में आ रहा हैं। महादेव वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया हमने ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रकट किया हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू, जिला सचिव रजत यादव, जिला संयोजक वैभव वर्मा जिला सह मंत्री आलोक यादव, जिला कार्यालय मंत्री सौरभ परसाई, जिला सह कार्यालय मंत्री अतुल गौर, जिला मंत्री अनुराग गौर, जिला महामंत्री मुकेश सरयाम, हिमांशु यादव, छत्रपाल ठाकुर, संदीप कहार, पीयूष, जितेंद्र मौर्य, सुमित सिंह आदि मौजूद रहें।

