

नर्मदापुरम / मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित ग्राम डोंगरवाड़ा में स्थित राधा कृष्ण राम जानकी मंदिर में परम्परागत रूप से नागपंचमी पर आयोजित होने वाला रुद्राभिषेक कल मंगलवार को आयोजित होगा। मुख्य यजमान महेश चौकसे ने बताया कि धर्माचार्य सोमेश परसाई के आचार्यत्व में आयोजन का ये 14 वा वर्ष है। समस्त ग्रामवासियों ने रुद्राभिषेक में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने अपील की है।

