

नर्मदापुरम / कल नाग पंचमी पर कोठी बाजार चोरे गली में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर को आज रात 12:00 बजे पट खोले जाएंगे और मंदिर की साफ सफाई की जाएगी। मंदिर के पट खोलते समय किसी भी आमजन को वहां रहने की अनुमति नहीं है। रात 12:00 बजे मंदिर की साफ सफाई की जाती है, क्योंकि मंदिर पूरे साल भर 364 दिन बंद रहता है। सुबह से ही मंदिर में भगवान के दर्शन करने वालों भक्तो की भीड़ लग जाती है जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी पहुंचते है। दूसरे दिन रात में 12:00 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागेश्वर मंदिर में नाग देवता के दर्शन करने से कालसर्प योग का असर खत्म हो जाता है।

